हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सुबह का समय बेहद अहम माना जाता है क्योंकि अगर आपकी सुबह अच्छी होगी, तो आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा। सुबह में की गई जरा सी भी गड़बड़ी पूरा दिन बर्बाद कर सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुबह में करने से आपकी किस्मत का सितारा चमक सकता है। आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आइए इन कामों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
सुबह में केसर का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलने से आपके ऊपर गुरु बृहस्पति देव की कृपा बरस सकती है। इसके चलते आप जिस भी काम के लिए जा रहे हैं, वह आपका काम जरूर सफल होगा।
सुबह में स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करने से आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आपके घर धन का आगमन हो सकता है और मां लक्ष्मी भी खूब प्रसन्न होती है।
सुबह सुबह रोजाना सूर्य को जल देने से सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं और आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। वहीं लंबे समय से अटका धन मिलने की भी पूरी पूरी संभावना बनी रहती है।
सूर्य को जल देने के अलावा आप पीपल के वृक्ष को भी जल दे सकते हैं। इससे आपको कुंडली में निहित शनि व राहु दोष से मुक्ति मिल सकती है और आपके परिवार में फिर से खुशियां वापस आ सकती है।
सुबह में महमृत्युंजय मंत्र का जप करने से आपकी जितनी भी परेशानियां हैं, उन सभी का खात्मा हो सकता है। आपके घर समृद्धि आ सकती है। आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ी सकती है।
सुबह में आंख खुलते ही अपने दोनों हाथों की हथेलियों के दर्शन करें। इससे आपकी किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है। आपके घर धन का आगमन हो सकता है और आपका प्रोमेशन भी हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com