शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, कंगाली होगी दूर


By Ashish Mishra06, Jun 2025 05:30 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन

यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से धन लाभ के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी को किन चीजों को भोग लगाना चाहिए?

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

खीर का भोग लगाएं

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान खीर का भोग लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सफेद मिठाई का भोग लगाएं

सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक होता है। मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा, कारोबार में भी इजाफा होता है।

श्रीफल का भोग लगाएं

मां लक्ष्मी को श्रीफल बेहद पंसद है। इसे शुक्रवार के दिन पूजा करते समय चढ़ाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्ति होती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय इन चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

सुख-समृद्धि का आगमन

मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इन चीजों का भोग लगाने से परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

भोग लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ