वैशाख पूर्णिमा पर करें इन 3 चीजों का दान


By Ashish Mishra10, May 2025 05:30 AMjagran.com

वैशाख पूर्णिमा 2025

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि वैशाख पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है?

वैशाख पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 12 मई को वैशाख पूर्णिमा है। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली संकट दूर होने लगते हैं।

वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे वैशाख पूर्णिमा पर दान करना शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

अन्न का दान करें

वैशाख पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे अन्नपूर्णा माता प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न का भंडार भरा रहता है।

धन का दान करें

वैशाख पूर्णिमा पर धन का दान करना शुभ होता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

तिल का दान करें

इस दिन काले तिल का दान करना लाभकारी होता है। इसके साथ ही, केले का भी दान कर सकते हैं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वैशाख पूर्णिमा पर गरीबों को इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ