तुला संक्रांति का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि तुला संक्रांति हर साल अक्टूबर महीने में आती है। इस बार यह 17 अक्टूबर मनाई जाएगी।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें तुला संक्रांति के दिन दान करने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन जाएंगे। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तुला संक्रांति के दिन ताम्रपत्र का दान करना चाहिए।
जो जातक तुला संक्रांति के दिन जूतों का दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं और बुरे दिन धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में जूते जरूर दान करें।
अपने जीवन से कर्ज जैसी खतरनाक परेशानी का खात्मा करने के लिए आपको तुला संक्रांति के दिन वस्त्र दान करने चाहिए। इससे आपकी परेशानी का खात्मा हो जाएगा।
तुला संक्रांति के दिन अन्न का दान करने से आपसे अन्नपूर्णा माता प्रसन्न हो सकती है और अन्नपूर्णा माता के प्रसन्न होने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
तुला संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को छाता दान करने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है और दिन-रात तरक्की होने से आपका जीवन सफल हो सकता है।
तुला संक्रांति पर किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना फलदायी होता है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com