जन्माष्टमी पर इन चीजों का दान करने से कान्हा जी होंगे प्रसन्न


By Farhan Khan13, Aug 2025 05:22 PMjagran.com

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

16 अगस्त की होगी जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इससे घर में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।

जन्माष्टमी के दिन करें इन चीजों का दान

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जन्माष्टमी के दिन दान करने से कान्हा जी प्रसन्न हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

मोर का पंख का दान करें

भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के दिन मोर का पंख का दान करने से भगवान श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न हो सकते हैं।

वस्त्रों का दान करें

जन्माष्टमी के दिन गरीब और बेसहारा लोगों को वस्त्रों का दान करने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होगी।

मुरली का दान करें

जन्माष्टमी के दिन लकड़ी की मुरली का दान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आ सकती है। आपकी बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है।

अन्न का दान करें

जो जातक जन्माष्टमी के दिन गरीबों को अन्न का दान करते हैं, तो इससे आपको न सिर्फ गरीबों की दुआएं मिलेंगी, बल्कि आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान करें

कामधेनु गाय की प्रतिमा का विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको जन्माष्टमी पर कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान करना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com