सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में संकष्टी चतुर्थी का व्रत उदया तिथि यानी 21 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दौरान बप्पा की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 सितंबर को रात्रि 09 बजकर 15 मिनट पर पर होगी, वहीं, इसका समापन 21 सितंबर 2024 को शाम 06 बजकर 13 मिनट पर होगा।
कई चीजें होती हैं, जिसे संकष्टी चतुर्थी पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों को दान करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
संकष्टी चतुर्थी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज, फल और कपड़े दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
संकष्टी चतुर्थी पर मूंग की दाल और हरे रंग के वस्त्र का दान करना शुभ होता है। इससे बप्पा प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।
गणेश जी को पूजा करते समय 21 दूर्वा के साथ गुड़ चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को बिजनेस में सफलता प्राप्त होती है।
संकष्टी चतुर्थी के दिन गाय को हरा चारा खिलाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ