इन पौधों का सूखना माना जाता है बेहद अशुभ


By Farhan Khan02, Aug 2025 03:33 PMjagran.com

पेड़-पौधे है जरूरी

पेड़-पौधे न सिर्फ सेहत के लिहाज से शानदार माने जाते हैं, ब्लकि धार्मिक दृष्टि से भी इन पौधों का विशेष महत्व है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए पौधे जरूर लगाने चाहिए।

ये सूखे पौधे माने जाते हैं अशुभ

आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाना तो शुभ होता है, लेकिन इनका सूखना बेहद अशुभ माना जाता है। आइए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानें।

शमी का पौधा

शमी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। इस पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। शमी का पौधा देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय होता है। इस पौधे की रोज पूजा करनी चाहिए।

शमी का पौधा सूखने से बचाए

शमी के पौधे की पूजा करने के साथ-साथ देखभाल करना भी जरूरी है क्योंकि शमी का पौधा एक बार अगर सूख जाए, तो इससे व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट के बारे में कहा जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। घर की आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए आप घर में यह प्लांट लगा सकते हैं।

मनी प्लांट सूखना होता है अशुभ

अगर अचानक से आपके घर में निहित मनी प्लांट सूख रहा है, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन रुक सकता है। कर्ज से मुक्ति नहीं मिलेगी।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। हरा-भरा तुलसी का पौधा घर में सुख-समृद्धि की ओर इशारा करता है। ऐसे में तुलसी की रोजाना पूजा करें।

तुलसी का पौधा सूखने से हो सकता है नुकसान

तुलसी का पौधा धीरे-धीरे सूखना या मुरझाना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके अच्छे दिनों की समाप्ति हो सकती है। आपकी किस्मत का सितारा डूब सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com