रक्षा बंधन पर इस टाइम राखी बांधने से जीवन में होगी तरक्की


By Farhan Khan02, Aug 2025 02:34 PMjagran.com

रक्षाबंधन का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का पर्व होता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

बहनें भाई को बांधती है राखी

हर साल सावन पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व राखी या रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहनें रक्षा का संकल्प लेते हुए अपने भाई को राखी बांधती है।

बन रहा दुर्लभ महासंयोग

दशकों बाद रक्षा बंधन पर दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। यह संयोग साल 1930 समान है। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने और राखी बांधने से दोगुना फल मिलेगा।

राखी बांधने का टाइम

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रक्षाबंधन पर इस टाइम राखी बांधते हैं, तो इससे आपके जीवन में तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

09 अगस्त को राखी बांधने का सही समय सुबह 05 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक है। इस समय तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।

काले कपड़े न पहनें

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग अशुभता की ओर इशारा करता है। इससे आपके जीवन में परेशानी आ सकती है।

खट्टी या कड़वी चीजें न खिलाएं

रक्षाबंधन के दिन आपको अपने भाई को खट्टी या कड़वी चीजें नहीं खिलानी चाहिए। इससे त्योहार के रंग में भंग पड़ सकता है। आपको अपने भाई को मिठाई खिलानी चाहिए।

भाई के घर खाली हाथ न जाएं

अगर आप भाई को राखी बांधने जा रही है, तो भाई के घर खाली हाथ न जाएं। पूजा की थाली में रोली, राखी, मिठाई, दीपक, अक्षत, और फूल लेकर जाएं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com