ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किन चीजों को हाथ से बिल्कुल भी नहीं गिरना चाहिए। क्योंकि इन चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि किसी को हाथ से नमक नहीं देना चाहिए। इससे दोनों के बीच रिश्ते खराब होते हैं। इसी तरह हाथ से नमक नीचे नहीं गिरना चाहिए।
नमक नीचे गिरने से शुक्र और चंद्रमा ग्रह कमजोर होता है जिसके कारण वैवाहिक जीवन में अड़चन आने के साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथ से बार-बार तेल गिरा है, तो संभलने की जरूरत है। क्योंकि यह आने वाली किसी परेशानी का एक संकेत हो सकता है।
इसके साथ ही व्यक्ति कर्ज के बोझ में दब सकता है। परिवार में विपत्ति आ सकती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माना जाता है कि जब भगवान आपकी पूजा स्वीकार नहीं कर रहे होते हैं, तो ऐसे में पूजा की थाली हाथ से बार-बार गिरने लगती है।
इसी तरह दीपक का बुझ जाना भी अशुभ माना जाता है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com