हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इन पेड़ पौधों में मनी प्लांट भी शामिल है।
कई लोग अपने ऑफिस की डेस्क पर मनी प्लांट रखते हैं। ऐसा करने से उनके काम में निखार आता है और उन्हें जल्दी प्रमोशन में मिलता है। हालांकि इसकी दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि आपको मनी प्लांट किस दिशा में रखना चाहिए। ताकि आपकी तरक्की में कभी बाधा न आएं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, वरना इससे धन संबंधी समस्याएं बनी रहती है। इसके स्थान पर आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। यदि आपने कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाया हुआ है, तो समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें।
मनी प्लांट को कभी सूखने भी नहीं देना चाहिए, वरना यह आपकी समृद्धि में बाधक बन सकता है। यदि कुछ पत्तियां सूख भी गई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
मनी प्लांट की बेल जमीन को स्पर्श न करे, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इसके लिए आप पौधे की बेल को किसी धागे से ऊपर की ओर बांध सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com