Maha Kumbh में सुर्खियां बटोर रहे हैं ये बाबा, लोग हो रहे आकर्षित


By Ashish Mishra25, Jan 2025 12:57 PMjagran.com

Maha Kumbh 2025

सनातन धर्म में महाकुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि महाकुंभ में किन बाबाओं ने सुर्खियां बटोरी हैं?

महाकुंभ का समापन

इस महापर्व की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हुई। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी यानी शिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ के दौरान गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

महाकुंभ में आए बाबा

इस महापर्व में देश-विदेश से साधु-संत आए हुए हैं। कई बाबा ऐसे हैं, जो महाकुंभ में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन्हें देखकर लोग इन की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

IIT बाबा अभय सिंह

महाकुंभ मेले में IIT बाबा ने लोगों को खूब आकर्षित किया है। ऐसा कहा जाता है कि IIT बाबा को 36 लाख का पैकेज मिला जाता है, जिसे छोड़कर उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुना।

महाकुंभ में आयुर्वेदिक बाबा

हरियाणा से आए बाल योगी अजय पुरी को आयुर्वेदिक बाबा के नाम से जाना जाता है। यह बाबा लोगों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण वाली चाय पिलाते हैं।

महाकुंभ में आए तलवार बाबा

तलवार बाबा महाकुंभ मेले में काफी फेमस हुए हैं। बाबा का नाम पूछने पर वह तलवार दिखाते हैं और उसी से भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। बाबा को यह तलवार संन्यास ग्रहण करते समय उनके गुरु ने दिया था।

स्वर्ण जड़ित शंख बाबा

शंख बाबा द्वारिका से आए हुए हैं। बाबा का कहना है कि इस को शंख औषधियों से लेपकर कई विधियों से संवारा गया है। बाबा से कुछ पूछने पर वह शंख बजा देते हैं।

डमरू वाले बाबा

महाकुंभ में आए सनातन धर्म की महानता का प्रचार कर रहे रामपुर के डमरू बाबा काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह बाबा हाथ में डमरू और त्रिशूल किए हुए हैं।

पढ़ते रहें

महाकुंभ से जुड़े तमाम रहस्यों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ