फरवरी 2025 में पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट


By Ashish Mishra28, Jan 2025 11:50 AMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग व्रत-त्योहारों पर पूजा-पाठ करते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि फरवरी महीने में कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं?

फरवरी में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। बसंत पंचमी से लेकर शिवरात्रि तक कई व्रत-त्योहार फरवरी महीने में हैं। इस दौरान पूजा-पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है।

विनायक चतुर्थी और बसंत पंचमी

1 फरवरी को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा करना शुभ होता है। वहीं, 02 फरवरी को बसंत पंचमी है। इस दौरान सरस्वती की पूजा होती है।

मासिक दुर्गाष्टमी

5 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है। इस दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

जया एकादशी

8 फरवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। इससे धन की कमी दूर होती है।

माघ पूर्णिमा

12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस गंगा में स्नान करने से सारे पाप दूर होने लगते हैं। इसी दिन कुंभ संक्रांति और गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाएगी।

कालाष्टमी का व्रत

20 फरवरी को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व

26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ