भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें यह 1 मंत्र, पूरी होगी मुराद


By Ashish Mishra11, Dec 2024 06:00 AMjagran.com

बुधवार का दिन

यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। इस दिन बप्पा की पूजा करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए किस मंत्र का जप करना चाहिए?

भगवान गणेश को प्रसन्न करना

बुधवार के दिन पूजा-पाठ करने से भगवान गणेश प्रसन्न होने लगते हैं। जिससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और साधक तरक्की करता है।

मंत्र का जप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करना शुभ होता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

गणेश जी के लिए मंत्र

गजानन की पूजा करते समय ॐ एकदन्ताय विद्धमहे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् मंत्र का जप करें। इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गणेश जी के मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

मोदक का भोग लगाएं

भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय है। इसका भोग लगाने से साधक को बुद्धि प्राप्ति होती है और मनचाही सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ