बैठे-बैठे पैर हिलाना माना जाता है बेहद अशुभ


By Farhan Khan10, Dec 2024 04:08 PMjagran.com

बैठे-बैठे पैर हिलाना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बैठ-बैठ पैर हिलाते रहते हैं। जो कि सेहत के साथ धार्मिक दृष्टिकोण से ठीक नहीं मान जाता। आइए इसके बारे में जानें।

मां लक्ष्मी हो सकती है नाराज

अगर आप भी बैठ-बैठ पैर हिलाते हैं, तो आज ही इस आदत को सुधार लें क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

आ सकती है आर्थिक तंगी

मां लक्ष्मी के नाराज होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है।

चंद्रमा की स्थिति पर नेगेटिव असर

पैर हिलाने की आदत कुंडली की दृष्टि से भी खराब मानी जाती है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

तनाव के शिकार

इसके साथ आपके जीवन में तनाव आ सकता है। घर के सदस्य बीमार पड़ सकते हैं। काम बनते-बनते बिगड़ सकता है।

पूजा के समय पैर न हिलाएं

पूजा के समय तो भूल से पैर नहीं हिलाने चाहिए। इससे इष्ट देव नाराज होते हैं और नाराज होने की चलते आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी।

खाना खाते समय पैर न हिलाएं

अगर आप खाना खाते समय पैर हिलाते हैं, तो इससे अन्न देवता का अपमान होता है और आप गरीब हो सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com