बेसन की रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे


By Farhan Khan05, Jan 2026 04:37 PMjagran.com

बेसन की रोटी खाना

रोटी शरीर के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यह आपकी सेहत का खास ख्याल रखती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इनमें बेसन की रोटी भी शामिल है। ये खाने में काफी टेस्टी होती है।

बेसन की रोटी खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना बेसन की रोटी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से गजब के फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बेसन की रोटी में मौजूद पोषक तत्व

बेसन की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस, कॉपर, फोलेट, विटामिन-बी9, विटामिन-बी6, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना बेसन की रोटी खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

मसल्स की होगी ग्रोथ

बेसन की रोटी में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन आपकी मसल्स की ग्रोथ करता है। ऐसे में आपको रोजाना बेसन की रोटी खानी चाहिए। आपकी काफी आराम मिलेगा।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना बेसन की रोट खानी चाहिए। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

पेट रहेगा चकाचक

बेसन की रोटी खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पेट अच्छा हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है और फाइबर आपके पेट का खास ख्याल रखता है।

बेसन की रोटी लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको बेसन की रोटी खाते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में बेसन की रोटी खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com