कैसे पता करें कि घर को नेगेटिविटी ने घेर रखा है?


By Ashish Mishra24, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

घर में नकारात्मक ऊर्जा

कई बार घर में नकारात्मकता उत्पन्न हो जाती है। इससे दिनचर्या पर प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि घर में नेगेटिविटी को कैसे पता करें?

वास्तु के नियम का पालन करें

अगर आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसे दूर करने करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए।

नेगेटिविटी का पता कैसे लगाएं?

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया है, तो इसका पता लगाने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का पता चलता है।

परिवार में क्लेश की स्थिति

घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने पर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसके साथ ही, आपसी रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।

घर की तरक्की रुकना

अगर अचानक से घर की तरक्की रुक जाए, तो समझ जाइए कि नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया है। इसके अलावा, परिवार में अशांति का माहौल हो जाता है।

असफलता का सामना करना

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर परिवार के लोगों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। वहीं, बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं

कई बार परिवार में कई सदस्यों को स्वास्थ्य की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए वास्तु के उपाय करने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर करें?

इसे दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा, तुलसी की पौधा लगाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ