फरवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें बुध ग्रह भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि बुध ग्रह के गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं? आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 11 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगा।
इस गोचर से मकर राशि के जातक को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
इस राशि पर न्याय के देवता शनि देव भी मेहरबान रहते हैं। बुध देव की कृपा से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। बिगड़े रिश्ते मधुर होंगे।
रिश्ते मधुर होने के साथ-साथ परिवार में प्रेम बना रहेगा। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। कर्ज की समस्या से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।
बुध देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े लोगों को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को नौकरी मिल सकती है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। हर मनोकामना पूरी होगी।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com