Kartik Purnima 2024: मां लक्ष्मी की ऐसे करें पूजा, तुरंत दूर होगी आर्थिक तंगी


By Ashish Mishra11, Nov 2024 01:30 PMjagran.com

कार्तिक पूर्णिमा 2024

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें?

कार्तिक पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।

मां लक्ष्मी को खीर चढ़ाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान खीर का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

कमल का फूल चढ़ाएं

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

इस पेड़ में मां लक्ष्मी का वास रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर दूध में शक्कर मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र का जप करें

कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा मंत्र का जप करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ