अक्सर महिलाएं अभूषणों का श्रृंगार करती हैं। इसके लिए सोने-चांदी से बनी चीजों का उपयोग करती हैं। आइए जानते हैं कि नाक में चांदी की नथ पहनने से क्या होता है?
आभूषणों का संबंध ग्रह से होता है। कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने पर अलग-अलग तरह के आभूषण पहनने की सालह दी जाती है। इससे ग्रहों की स्थिति में सुधार होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाक में चांदी की नथ पहनना अशुभ होता है। इससे पहनने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।
नाक में भूलकर भी चांदी की नथ नहीं पहननी चाहिए। इससे पहनने शुक्र की स्थिति कमजोर होने लगती है, जिससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है। वहीं, नाक में चांदी की नथ पहनने से चंद्रमा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चांदी को शरीर के निचले हिस्से में पहनना शुभ होता है। इससे शरीर में शितलता और मानसिक शांति बनी रहती है।
शरीर को ऊपरी हिस्सा भगवान का माना जाता है। इस हिस्से में सोना पहनना शुभ होता है। इससे सूर्य और गुरु ग्रह का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सोने के आभूषण को शरीर के ऊपरी हिस्से में पहनने से सूर्य का शुभ प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
शरीर में आभूषण पहनने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ