सोमवार को ये उपाय करने से भोलेनाथ होंगे आपसे प्रसन्न


By Farhan Khan11, Nov 2024 11:41 AMjagran.com

भगवान शिव

सनातन धर्म में सप्ताह के सभी सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की आराधना के लिए समर्पित माने जाते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए है।

जीवन के सभी कष्ट दूर

इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सोमवार के पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

सोमवार को करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से शिव जी प्रसन्न हो सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

सकारात्मक ऊर्जा

सकारात्मक ऊर्जा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, आक, धतूरा, सफेद चंदन और कच्चे चावल में काले तिल लगाकर अर्पित कर दें।

घर में होगा खुशियों का माहौल

इसके साथ ही मंदिर में बैठकर शिव रक्षा स्रोतम और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर लें। ऐसा करने से घर में खुशियों का माहौल भी बनने लगता है।

शिवलिंग का अभिषेक करें

तांबे के बर्तन में पंचामृत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान थोड़े से जल को बचाकर रख लें।

मंत्र का जाप करें

फिर उस जल को किसी अन्य बर्तन में भरकर अपने कार्यस्थल पर छिड़क दें और ॐ नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें।

मिलेगी नौकरी

अगर आप यह उपाय करते हैं, तो ऐसे में आपकी जल्द ही नौकरी लग जाएगी। एक बार यह उपाय जरूर करें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com