Magh Month में तुलसी पूजा का क्या है महत्व? जानें पूजन विधि


By Ashish Mishra14, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

Magh Month 2025

सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में स्नान-दान और पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि माघ महीने में तुलसी की पूजा कैसे करनी चाहिए?

तुलसी का पौधा

इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी पूजा-विधि

माघ महीने में तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

तुलसी पर जल चढ़ाएं

माघ महीने में सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा, साधक के घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी पर सिंदूर लगाएं

माघ महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करते समय उस पर सिंदूर लगाएं। इसके साथ ही, फूल और चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं।

दीपक जलाएं

तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

माघ महीने में इस विधि से तुलसी के पौधे की पूजा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने और उसके पास घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, कारोबार में लाभ होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ