नाखूनों पर सफेद चांद का क्या मतलब है?


By Ashish Mishra14, Jan 2025 03:22 PMjagran.com

नाखून पर निशान

अक्सर आपने देखा होगा कि व्यक्ति के नाखून पर कई तरह के निशान बने होते हैं। आइए जानते हैं कि नाखून पर सफेद चांद होने का क्या मतलब होता है?

सामुद्रिक शास्त्र में वर्णन

इस शास्त्र में व्यक्ति से जुड़े कई रहस्यों के बारे में वर्णन मिलता है। इन रहस्यों से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है।

नाखून पर चांद होना

समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाखून पर चांद का निशान होना शुभ और अशुभ दोनों संकेत को दर्शाता है। ऐसे लोगों को परेशानी और लाभ दोनों का सामना करना पड़ता है।

दूसरों की मदद करने में आगे

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के नाखूनों पर आधा चांद होता है, वह दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान भी होते हैं।

साफ दिल वाले इंसान

जिन लोगों के नाखूनों पर आधे चांद का निशान होता है, वह दिल से साफ होते हैं। ये लोग किसी के बारे में बुरा नहीं सोचते हैं। इसके साथ ही, दूसरों को उत्साहित करते हैं।

नहीं रहती है धन की कमी

जिन लोगों के नाखूनों पर आधा चांद होता है, उनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग जीवन में कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं।

मानसिक रूप से मजबूत

नाखूनों पर स्पष्ट चांद होने का मतलब व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप में बहुत मजबूत है। ऐसे लोगों को तनाव का सामना नहीं करना पड़ता है।

नाखून पर धुंधला चांद होने का मतलब

कई लोगों के नाखूनों पर धुंधला चांद होता है। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

हाथ में दिखने वाली निशानों का मतलब जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ