नवरात्र में कपूर से जुड़े ये उपाय करने से होगी धन वर्षा


By Farhan Khan04, Oct 2024 04:59 PMjagran.com

नवरात्रि का त्योहार

पूरे देशभर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। 3 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में यह त्योहार काफी मायने रखता है।

मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

कपूर जलाना

नवरात्र के दौरान घर में कपूर जलाने से नेगेटिविटी एनर्जी दूर रहती है और पॉजिटिविटी एनर्जी बढ़ती है।

कपूर से जुड़े उपाय

आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें नवरात्र के दौरान करने से धन वर्षा हो सकती है।

गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें

नवरात्र की अवधि में माता दुर्गा की पूजा के दौरान एक गुलाब का फूल लेकर उसमें कपूर का एक टुकड़ा रखें।

धन लाभ के योग

अब इस गुलाब को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। इससे धन लाभ के योग बनने लगते हैं और धन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

गृह क्लेश से निजात

नवरात्र की पावन अवधि में नौ दिनों तक रोजाना संध्या के समय घर के मंदिर में कपूर जलाएं। इसके बाद इसके धुएं को पूरे घर में फैला दें।

नकारात्मक ऊर्जा दूर

यह उपाय करने से आस-पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जिससे व्यक्ति को लड़ाई-झगड़े की स्थिति से भी मुक्ति मिल जाती है।

नवरात्र की अवधि में कपूर से जुड़े ये उपाय जरूर करें। धन की कभी कमी नहीं होगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com