शनिवार को ये 3 उपाय करने से अमीर होने की रहती है गारंटी


By Ashish Mishra05, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि अमीर होने के लिए शनिवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

शनि देव को प्रसन्न करना

शनिवार को पूजा-पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं और कंगाली से भी छुटकारा मिलता है।

शनिवार के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे शनिवार के दिन करने से व्यक्ति अमीर होने लगता है। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

दान करें ये चीजें

शनिवार को गरीब और जरूरमंद लोगों को काला तिल, कंबल, उड़द और जूते-चप्पल दान करना चाहिए। इसे दान करने से सारे दुख दूर होने लगते हैं।

मंत्र का जाप करें

शनिवार को पूजा करते समय ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पैसों की तंगी दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

शनिवार को इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, साधक जीवन में तरक्की करता है और खूब धन कमाता है।

कार्य में सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो शनिवार को इन उपायों को जरूर करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए काम भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ