कार्तिक पूर्णिमा कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra07, Nov 2024 11:41 AMjagran.com

कार्तिक पूर्णिमा 2024

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा कब है?

कार्तिक पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा

कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है।

इन चीजों को चढ़ाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा करते समय फल, फूल और पीले वस्त्र आदि अर्पित करने चाहिए। वहीं, मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं।

दीपक जलाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाला अंधकार नष्ट होने लगता है।

धन लाभ के लिए मंत्र

कार्तिक पूर्णिमा पर ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: मंत्र का जप करने से धन लाभ होता है।

इन चीजों का दान करें

कार्तिक पूर्णिमा पर अन्न, दूध और तिल का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ