तुलसी विवाह के समय क्या चढ़ाना चाहिए?


By Ashish Mishra07, Nov 2024 11:27 AMjagran.com

तुलसी पूजा

सनातन धर्म में तुलसी पूजा करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से धन की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के समय क्या चढ़ाना चाहिए?

तुलसी विवाह 2024

पंचांग के अनुसार, इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दौरान विधि-विधान से तुलसी की पूजा की जाती है।

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की द्वादशी तिथि की शुरुआत 12 नवबर को शाम 4 बजकर 2 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर होगा।

तुलसी के पास चढ़ाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी विवाह के दौरान चढ़ाना बेहद शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सोलह श्रृंगार चढ़ाएं

तुलसी विवाह के दौरान पौधे के पास सोलह श्रृंगार जैसे- बिंदी, अंगूठियां, चूड़ियां, काजल, बिछिया, मेहंदी, इत्र और चंदन आदि को चढ़ाना चाहिए।

लाल चुनरी चढ़ाएं

तुलसी विवाह के दिन पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

सिंदूर चढ़ाएं

तुलसी के पौधे पर सिंदूर चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, कार्य में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

तुलसी विवाह के समय इन चीजों को चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ