सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर धन के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे कार्तिक पूर्णिमा पर करना बेहद शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली समस्या दूर होने लगती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दूध का दान करना शुभ होता है। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और धन की कमी नहीं होती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है। इसके अलावा, कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान होता है। इसके साथ ही, शाम के समय पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।
कार्तिक पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके अलावा, धन से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होती है।
धन लाभ के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ