तुलसी में शाम को कितने बजे दीपक जलाना चाहिए?


By Ashish Mishra09, Nov 2024 03:36 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इसकी पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास शाम को कितने बजे दीपक जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजा तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन की कमी दूर होती है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

तुलसी के पास दीपक कब जलाएं?

तुलसी के पौधे के पास सूर्यास्त के समय यानी शाम 5-6 बजे के आसपास दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

किस तेल का दीपक जलाएं?

तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

दीपक जलाने का मंत्र

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाते समय वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी मंत्र पढ़ना चाहिए।

मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर साधक पर कृपा बरसाती हैं। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

तुलसी पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ