करवा चौथ कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra07, Oct 2024 01:09 PMjagran.com

करवा चौथ 2024

सनातन धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद ही विशेष माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ का व्रत कब है?

पति की लंबी उम्र के लिए व्रत

करवा चौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास के बाद रात में चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ पर चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, जिसकी वजह से यह दिन शुभ रहेगा।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट के बीच पूजा करने का मुहूर्त रहेगा।

चांद निकलने का समय

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय शाम 07 बजकर 54 मिनट का है। इस दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते हैं।

करवा चौथ की थाली में रखें ये चीजें

इस दिन पूजा करते समय थाली में चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई और गंगाजल जरूर रखें।

दान करें ये चीजें

करवा चौथ के दिन गरीब और जरूरमंद लोगों को अन्न और सोलह श्रृंगार की चीजें दान करें। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ