बुधवार के दिन इन 5 बातों का ध्यान से रखने से संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan14, May 2025 06:00 AMjagran.com

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन गणेश जी के लिए होता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

गणेश जी की पूजा करने से क्या होता है?

भगवान गणेश जी की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों का खात्मा हो जाता है। जातकों के बिगड़े काम बनने लगते हैं। अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है।

बुधवार के दिन इन बातों का रखें ध्यान

आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें बुधवार के दिन ध्यान में रखने से आपका जीवन संवर जाएगा। आइए इन बातों के बारे में जानें।

गाय को हरा चारा खिलाएं

बुधवार के दिन अगर आप गाय को हरा चारा खिलाते हैं, तो इससे गौमाता प्रसन्न होती है और गौ माता के प्रसन्न होने से तरक्की होने लगती है।      

उधार देने से बचें

बुधवार के दिन आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप आर्थिक रूप से कंगाल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है।

दूध या दही का सेवन न करें

बुधवार को अगर कोई व्यक्ति दूध या दही का सेवन करने की गलती करता है, तो इससे उस व्यक्ति की तबियत बिगड़ सकती है।

काले कपड़े न पहनें

अगर आप वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं चाहते, तो इसके लिए बुधवार को काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

पश्चिम दिशा में यात्रा न करें

बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यह दिशा बेहद अशुभ मानी जाती है। सफर के वक्त आपके साथ अनहोनी हो सकती है।

बुधवार के दिन इन 5 बातों का ध्यान से रखने से आपका जीवन संवर जाएगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com