फेंगशुई के अनुसार घर में ये चीजें रखने से दिन-रात होगी तरक्की


By Farhan Khan16, Oct 2025 04:15 PMjagran.com

फेंगशुई होता है महत्वपूर्ण

हिंदू धर्म शास्त्र की तरह फेंगशुई भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्यक्ति की दिशा और दशा दोनों को बदल सकते हैं। इसमें निहित नियम फॉलो करने से आपका जीवन सफल हो सकता है।

घर में रखें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फेंगशुई के अनुसार घर में रखने से आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

घर में लगाएं ये तस्वीर

फेंगशुई के मुताबिक, अगर आप अपने घर में सूर्योदय, पहाड़, झरने और घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है और आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है।

मनी प्लांट

जो जातक कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं। उन जातकों को फेंगशुई के अनुसार अपने घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए। जल्द ही आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

कछुए की मूर्ति

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन का आगमन हो और धन की तिजोरी पैसों से भरी रहे, तो इसके लिए आपको घर में कछुए की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

बांस का पौधा लगाएं

फेंगशुई में बांस का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप घर में बांस का पौधा लगाते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके चलते आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है।

विंड चाइम लगाएं

फेंगशुई के अनुसार अगर आप घर में विंड चाइम लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होगा। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

बंद घड़ी न लगाएं

हालांकि आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि फेंगशुई के अनुसार आपके अपने घर में खराब घड़ी या बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके साथ अनहोनी हो सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com