घर के मुख्य द्वार पर ये पौधे रखने से होगी तरक्की


By Farhan Khan14, Jan 2025 06:14 PMjagran.com

घर के मुख्य द्वार पर रखें ये पौधे

हिंदू धर्म शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कई नियम और उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर के मुख्य द्वार पर किन पौधों को रखने से तरक्की हो सकती है? आइए इसके बारे में जानें।

तुलसी का पौधा

आप घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक दृष्टि से यह पौधा बेहद महत्व रखता है।

तुलसी का पौधा लगाने के फायदे

अगर आप तुलसी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं, तो इससे घर का वास्तु दोष ठीक हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहेगा।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

घर में जब भी तुलसा का पौधा लगाएं, तो इसके लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा का चयन करें। वहीं, यह पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए।

मनी प्लांट

अगर आप घर के मुख्य द्वार पर यह प्लांट लगाते हैं, तो इससे घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर का भी वास बना रहता है। वहीं शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है।

मनी प्लांट लगाने की दिशा

मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

शमी का पौधा

शमी के पौधा भगवान शिव का प्रिय पौधा माना गया है। घर में शमी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com