अक्सर लोग रोजाना पूजा-पाठ करने के बाद दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिशा में दीपक जलाना अशुभ होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
पूजा-पाठ करते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, दीपक को गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अशुभ माना जाता है। यह दिशा यमराज की दिशा होती है। इस दिशा में दीपक जलाने से परेशानियां आ सकती हैं।
अगर आप दक्षिण दिशा में दीपक जलाते हैं, तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, आपकी तरक्की रुक सकती है।
घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अशुभ होता है। इस दिशा में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा संचार हो सकता है। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
दक्षिण दिशा यमराज की दिशा होती है। इस दिशा में दीपक जलाने से परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही, रिश्ते खराब हो सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही, पश्चिम और उत्तर दिशा में भी दीपक जला सकते हैं।
पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ