फेंगशुई के अनुसार घर में ये चीजें रखने से होंगे मालामाल


By Farhan Khan01, Aug 2025 04:45 PMjagran.com

फेंगशुई का है विशेष महत्व

हिंदू धर्म शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई का भी विशेष महत्व होता है। यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशी ला सकती है।

घर में रखें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे फेंगशुई के अनुसार घर में चीजें रखने से आप मालामाल हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

कछुए की मूर्ति रखें

अगर आप घर कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर में कछुए की मूर्ति रखनी चाहिए क्योंकि कछुए को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

कछुए की मूर्ति रखने की दिशा

जब भी आप घर में कछुए की मूर्ति रखें, तो इसकी दिशा का खास ख्याल रखें। कछुए की मूर्ति रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। यह दिशा देवी-देवता की होती है।

फिश एक्वेरियम रखें

फेंगशुई के अनुसार अगर आप फूटी किस्मत चमकाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घर में फिश एक्वेरियम रखना चाहिए। यह घर में सकारात्मकता लेकर आता है।

फिश एक्वेरियम की दिशा

जीवन में मालामाल होने के लिए आपको फिश एक्वेरियम की दिशा के बारे में भी पता होना चाहिए। आपको फिश एक्वेरियम उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

बांस का पौधा रखें

अगर आप अपने घर में बांस का पौधा रखता है, तो इससे आपके घर में खुशियां आ सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है। परिवार पर आपत्ति आ सकती है।

बांस का पौधा रखने की दिशा

घर में बांस का पौधा रखते समय आपको दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को बेस्ट माना गया है। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com