हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का पर्व होता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जो रक्षाबंधन के दिन एक बहन को जरूर करने चाहिए। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
राखी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें और भाई की रक्षा का संकल्प लेते हुए शुभ मुहूर्त में राखी बांधें। इससे भाई की तरक्की होती है।
अपने भाई को राखी को बांधने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि राखी गंगाजल या गाय के घी लगाकर से शुद्ध कर लें। धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधते समय मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व होता है। इसके लिए आपको येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल। मंत्र का जाप करना चाहिए।
आपकी राखी की थाली में रोली, अक्षत, दूर्वा, चंदन और फूल होने चाहिए। तभी भाई को राखी बांधने का पूरा फल मिलता है। अन्यथा जीवन में परेशानी ही परेशानी आती है।
रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधते समय माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपके और आपके भाई के जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती हैं।
बहनें जब अपने भाई को राखी बांधें, तो अंत में उन्हें एक नारियल जरूर दें। नारियल का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इससे आपके जीवन में धन का आगमन हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com