हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है क्योंकि भगवान विष्णु ने स्वयं कच्छप अवतार लिया था।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप इस दिशा में कछुए की मूर्ति रखते हैं, तो आपके घर धन का आगमन होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कछुए की मूर्ति को हमेशा उत्तर दिशा में रखनी चाहिए क्योंकि यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है। वहीं इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।
उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में हमेशा अमीर बने रहने के लिए कछुए की मूर्ति इसी दिशा में रखें।
उत्तर दिशा में कछुआ रखने से दुश्मनों का भी नाश होता है। अगर आपका कारोबार है, तो आपको दुकान के मुख्य द्वार पर कछुए की तस्वीर लगानी चाहिए।
अगर आपके घर में कोई बीमार है, तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लकड़ी का कछुआ रखना चाहिए। इससे उन्हें फायदा मिलेगा।
बिजनेस में लाभ के लिए अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ जरूर रखें। उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु का कछुआ रखने से बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com