यह शनि देव को समर्पित करता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि शनि दोष दूर करने के लिए किस पेड़ की पूजा करनी चाहिए?
अक्सर लोगों की कुंडली में शनि दोष रहता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं और बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए पेड़ की पूजा कर सकते हैं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि दोष से होने वाले कष्ट दूर होने लगते हैं।
पीपल की पूजा करते समय शाम को पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि दोष से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
शनि देव को शमी का पौधा बेहद प्रिय है। इस पेड़ की पूजा करने से कुंडली में शनि दोष दूर होने लगता है। इसके अलावा, जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
शमी के पौधे पर जल में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से साधक के ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति को कार्य में सफलता नहीं मिलती है। वहीं, पीपल और शमी के पेड़ की पूजा करने से दोष कम होता है और कार्य में सफलता मिलने लगती है।
कुंडली में दोष को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ