भगवद्गीता की इन 5 बातों को ध्यान में रखने से तनाव होता है दूर


By Ashish Mishra18, Dec 2024 02:39 PMjagran.com

श्रीमद्भगवद्गीता

इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। इससे ध्यान में रखने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। आइए जानते हैं कि श्रीमद्भगवद्गीता की किन बातों को ध्यान में रखने से तनाव दूर रहता है?

तनाव का सामना करना

आज के समय में अक्सर लोग तनाव का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता में बताई गई बातों का पालन करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

श्रीमद्भगवद्गीता में बताई गई बातें ऐसी होती हैं, जिसे ध्यान में रखने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

जीवन में परिवर्तन होना

आपके जीवन में जो भी परिवर्तन हो रहा है, उससे घबराना नहीं चाहिए। जो कुछ भी होता है, वह अच्छे के लिए ही होता है।

कर्म के फल की इच्छा न करें

व्यक्ति को जीवन में कर्म करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कर्म करने के बाद फल की अपेक्षा नहीं करना चाहिए। क्योंकि, उम्मीदें आपको दुख की तरफ ले जाती हैं।

चिंता न करें

अगर आपके जीवन में कोई काम नहीं हो रहा है, तो आप उसके लिए चिंता न करें। भगवान आपके लिए हमेशा अच्छा ही सोचते हैं।

मन को नियंत्रित करें

हमेशा मन को नियंत्रण में रखना चाहिए। वरना यह आपके लिए दुश्मन जैसा हो जाता है। आप मन को काबू में करके सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं।

संयम बरतें

व्यक्ति को अपना जीवन संयम से जीना चाहिए। लोगों को बोलने, खाने और सोने के समय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

पढ़ते रहें

श्रीमद्भगवद्गीता में लिखी बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ