अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए वास्तु के कौन से उपाय करने चाहिए?
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे साधक की जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और धन लाभ होता है।
अगर आप आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं, तो वास्तु के नियमों को जरूर करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे और कारोबार में आने वाली बाधा भी दूर होगी।
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है। इस दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव का वास रहता है, जिससे साधक को धन लाभ होता है।
घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। घर से निकलते समय दीपक दाएं हाथ पर होना शुभ होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे साधक के जीवन में धन की कमी नहीं होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद पसंद है। इसे घर में रखने पर धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को वास्तु के इन उपायों को जरूर करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ