सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे को घर में लगाना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से क्या होता है?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोजााना पूजा करने से धन से जुडी समस्या दूर होने लगती है।
घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार में क्लेश की स्थिति नहीं होती है।
जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है, उस घर के सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे लोग जीवन में तरक्की करते हैं और धन कमाते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, कारोबार में आ रही बाधा भी दूर होने लगती है और आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इस दिशा में लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
सूर्यास्त के बाद तुलसी का पत्ता तोड़ना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी न तोड़ें और न ही उस पर जल चढ़ाएं। तुलसी के पत्ते को भगवान विष्णु की पूजा में शामिल करना चाहिए।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ