अक्सर लोग धन के लिए घर में कई चीजें रखते हैं। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि घर में क्या रखने से अच्छी कमाई होती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में शुभ चीजों को रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है और अच्छी कमाई होती है।
अगर आप धन की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो तिजोरी में कपूर रखें। ऐसा करने से तिजोरी में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर कपूर रखने से घर में बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं होता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं, तो रसोई में कपूर की 1 टुकड़ा जरूर रखें। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और कंगाली दूर होती है।
घर में इन जगहों पर कपूर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य अच्छी कमाई करते हैं और जीवन में तरक्की करते हैं।
अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो बेडरूम में कपूर रखें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक रिश्ते मधुर होते हैं।
धन प्राप्ति के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ