हर काम का एक शुभ मुहूर्त होता है। इसमें खरीदारी भी शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में आप कब-कब खरीदारी कर सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
साल 2025 के 365 दिन में से 172 दिन शुभ हैं। जनवरी में तीन अमृत सिद्धि योग हैं। पहला 7 जनवरी को पड़ रहा है। 9 मार्च को और 24 मार्च को गुरु पुष्य नक्षत्र बन रहा है।
जनवरी से दिसंबर तक 114 सर्वार्थ सिद्धि, 27 अमृत सिद्धि, 2 गुरु पुष्य और 2 रवि पुष्य नक्षत्र और 27 त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं।
ज्योतिष गणना के आधार पर 16 जनवरी से विवाह से जुड़े सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस माह में विवाह के 10 शुभ मुहूर्त हैं।
आकाश मंडल में 27 नक्षत्र होते हैं। इनमें से सबसे शुभ पुष्य नक्षत्र को माना जाता है। इन 27 में आठवां नक्षत्र पुष्य होता है।
पुष्य नक्षत्र शनि, गुरु और चंद्र का प्रभाव रहने से ये खरीदारी के साथ नए काम की शुरुआत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।
इस दौरान आप किसी भी प्रकार की खरीदारी और शुभ कार्य कर सकते हैं। खरीदारी करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com