सेल्फी से लोगों की पर्सनैलिटी जानें


By Farhan Khan15, Jan 2025 07:00 AMjagran.com

सेल्फी से कैसे जान सकते हैं पर्सनैलिटी?

आज का दौर सेल्फी का है। हर पर्सनैलिटी का व्यक्ति अलग-अलग तरीके से सेल्फी लेता है। आज हम आपको सेल्फी के जरिए लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पाउट सेल्फी वालों की पर्सनैलिटी

यदि कोई व्यक्ति पाउट करके सेल्फी ले रहा है, तो वह इमोशनली स्टेबल नहीं होता है। ऐसी सेल्फी लेने वालों के व्यवहार का कोई भरोसा नहीं होता है।

निर्णय न ले पाना

इस तरह के लोग व्यवहार के मामले में अस्थिर होते हैं। इनके डिसीजन भी ठीक नहीं होते। ये लोगों से अपना काम निकालने के लिए जाने जाते हैं।

बिना एक्सप्रेशन सेल्फी वालों की पर्सनैलिटी

यदि सेल्फी लेते वक्त आप कोई एक्सप्रेशन नहीं देते हैं। इसके अलावा आप के होंठो पर सिर्फ हल्की सी मुस्कान ही रहती है, तो ऐसे लोगों के व्यवहार को अच्छा माना जाता है।

लीडरशिप के अच्छे गुण

सेल्फी लेने का ये तरीका व्यक्ति की लीडरशिप क्वालिटी को उजागर करता है। लोग इन्हें इनकी आदतों के चलते फॉलो करते हैं।

हंसते हुए सेल्फी लेने वालों की पर्सनैलिटी

जो व्यक्ति हंसते हुए सेल्फी लेते हैं और उनकी स्माइल लंबी दिखाई देती है, तो वे तजुर्बेदार होते हैं। उन्हें जीवन जीने का तजुर्बा होता है।

पॉजिटिव सोच

इस तरह के लोग पॉजिटिविटी से भरे होते हैं। वे किसी के भी सामने अपनी बात को खुल कर रख लेते हैं। इन्हें किसी भी तरह का डर नहीं होता।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com