हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है।
इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
आज हम आपको बताएंगे कि गंगा स्नान करने का शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को प्रात: काल 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है। जिसका समापन अगले दिन 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।
उदया तिथि पड़ने के कारण 15 नवंबर 2024 को गंगा स्नान किया जाएगा। इस दौरान आप गंगा स्नान कर सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
सत्यनारायण पूजा का समय सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा और चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 51 मिनट पर होगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com