हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए समर्पित होता है।
ज्येष्ठ महीने में जितने भी मंगलवार आते हैं, उन्हें बड़ा मंगल के रूप में जाना जाता है। 13 मई को पहला बड़ा मंगलवार पड़ रहा है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है।
बड़ा मंगलवार वाले दिन हनुमान जी की पूजा करने से जातकों के बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, घर में समृद्धि भी आती है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे बड़ा मंगलवार वाले दिन जलाने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
बड़ा मंगलवार वाले दिन आपको दीपक जलाना चाहिए। हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा रही है, जो आज भी जारी है।
अगर आप घर की नेगेटिव एनर्जी का खात्मा करना चाहते हैं, तो इसके लिए बड़ा मंगलवार वाले दिन की रात घर के मुख्य द्वार पर सरसों का दीपक जलाएं।
पूजनीय तुलसी के पास बड़ा मंगलवार वाले दिन घी का दीपक जलाने से घर में धन का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ती है।
जो जातक किचन में दीपक जलाते हैं, तो ऐसे लोगों में घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती क्योंकि इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है। आपको भी जलाना चाहिए।
बड़ा मंगलवार वाले दिन आपको दीपक जलाना चाहिए। इससे दिन-रात तरक्की होगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com