स्त्री को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। जिस घर में बच्ची का जन्म होता है, तो कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो मां लक्ष्मी का रूप होती हैं। आइए जानें।
जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान होता है, वे बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ से पूरे परिवार का ख्याल रखती है।
अगर किसी महिला की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा है, तो यह बताता है कि किस्मत उन पर सदैव मेहरबान रहती है।
हिरणी की तरह बड़ी-बड़ी आंखों वाली महिलाओं के जीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है। अपने पार्टनर का भी काफी ख्याल रखती है।
जिन महिलाओं की आंखों के सफेद भाग के अंत में लाल रंग दिखाई देता है, वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी होती हैं।
लंबे दांतों वाली महिलाओं को कभी भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। घर में समृद्धि भी आती है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com