हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में मौजूद निशान, रेखा और चिन्ह की मदद से व्यक्ति के भविष्य और वर्तमान के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।
आज हम आपको हथेली पर बने एक ऐसे निशान के बारे में बताएंगे, जो केवल और केवल सौभाग्यशाली लोगों के हाथों में बना होता है। आइए इस निशान के बारे में विस्तार से जानें।
हस्तरेखा जानकारों की मानें तो भाग्यशाली लोगों की हथेली पर H का निशान होता है। हथेली पर H का निशान होना बेहद शुभ माना जाता है।
जिन लोगों की हथेली पर H का निशान होता है, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। हर काम में सफलता मिलती है। रुके हुए सारे काम बनने लगते हैं।
इन लोगों के घर पर सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। गृह क्लेश कभी नहीं होता। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
H निशान हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बना होता है लेकिन व्यक्ति को 40 की उम्र के बाद ही किस्मत का साथ मिलता है।
अगर आपकी हथेली पर H निशान है तो इसका अर्थ कि 40 की उम्र के बाद आपका भाग्य उदय होना शुरू होगा। इसके बाद आप कभी असफल नहीं होंगे।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com