इस ज्योतिष में मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। इससे व्यक्ति के भाग्य का भी पता चलता है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग जीवन भर प्यार के लिए तरसते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख हो हुआ होता है, उनका मूलांक 02 होता है। ऐसे लोगों को जीवन में भी प्यार के लिए तरसना पड़ता है।
जिन लोगों का मूलांक 2 होता है, वह प्यार के लिए तरसते रहते हैं। इन लोगों को जल्दी किसी का प्यार नहीं मिलता है और ये लोग दूसरों का दिल जीतने में भी कामयाब नहीं हो पाते हैं।
इस मूलांक के लोगों को कई बार प्रेम संबंध के चलते हानि का भी सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने प्यार को पाने के लिए जीवन-भर तड़पते रहते हैं।
मूलांक 2 वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। इन लोगों को परिवार का साथ मिलता है और करियर में सफलता हासिल करते हैं।
मूलांक 2 वाले लोग जीवन में कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं। इन लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
मूलांक 2 वालों को बैंक, स्वास्थ्य विभाग, नहर विभाग और दूध से जुड़े बिजनेस में लाभ होगा। इन कार्यों में परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा।
मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ