कई लोगों में आदत होती है कि वे कुर्सी पर बैठे-बैठे पैर हिलाते रहते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि बैठे-बैठे पैर हिलाने से आपको जीवन में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत है, तो आज ही आपको यह आदत सुधार लेनी चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
मां लक्ष्मी के नाराज होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है।
बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।
जीवन में अशुभ प्रभाव के साथ-साथ बिना वजह जीवन में तनाव बना रहता है और किसी भी चीज में शांति नहीं मिलती और घर में कोई ना कोई सदस्य बीमार ही रहता है।
हिदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, पूजा के समय अगर कोई व्यक्ति पैर हिलाता है, तो उसे पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता। ऐसा करने से इष्ट देव भी नाराज होते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com