मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य को समर्पित मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं। यह पर्व बेहद शुभ और विशेष माना जाता है। मकर संक्रांति पूरी तरह भगवान सूर्य को समर्पित है।
मकर संक्रांति के दिन सच्चे भाव के साथ सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से सुख-सौभाग्य का वरदान मिलता है। वहीं इस दौरान कुछ राशियों की किस्मत खुल सकती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।
इस राशि के जातक अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उनका सलेक्शन हो सकता है। वहीं आय प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे।
इस राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
मकर संक्रांति का दिन मकर राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इससे इनके जीवन में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेंगे।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। हालांकि किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, इससे नुकसान हो सकता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2025 को मनाई जाएगी।
वहीं, मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई है, तो समझ लीजिए आपकी किस्मत खुलने वाली है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com